22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब घर के बर्तन जोर से बजते हैं तो पड़ोसी भी अछूता नहीं रहता है-पूनियां

गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक में यूडीएच मंत्री शाति धारीवाल और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के बीच हुई तनातनी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तंज कसा है। पूनियां ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा कि बेशक ये उनके घर का मामला है, लेकिन जब घर के बर्तन जोर से बजते हैं तो पड़ोसी भी अछूता नहीं रहता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jun 03, 2021

जब घर के बर्तन जोर से बजते हैं तो पड़ोसी भी अछूता नहीं रहता है-पूनियां

जब घर के बर्तन जोर से बजते हैं तो पड़ोसी भी अछूता नहीं रहता है-पूनियां

जयपुर।

गहलोत मंत्रिपरिषद की बैठक में यूडीएच मंत्री शाति धारीवाल और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के बीच हुई तनातनी पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने तंज कसा है। पूनियां ने गुरुवार को वर्चुअल प्रेस वार्ता में कहा कि बेशक ये उनके घर का मामला है, लेकिन जब घर के बर्तन जोर से बजते हैं तो पड़ोसी भी अछूता नहीं रहता है। जब दो जिम्मेदार व्यक्ति लड़ते हैं तो निश्चित रूप से दुखदायी है।

पूनियां ने कहा कि यह जुगाड़ की सरकार है और जुगाड़ पर तो हाईकोर्ट ने भी प्रतिबंध लगा रखा है। अब जुगाड़ में कभी लाइट जलती है कभी नहीं जलती। इस सरकार की बुनियाद ही गड़बड़ थी। पहले भी 42 दिन तक ये बाड़े में बंद रहे, जिसका रिफलेक्शन आज भी है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना का इतना बड़ा पेनिक था, लेकिन गैर जिम्मेदाराना और अराजकता के साथ काम किया। जिससे राजस्थान की जनता को तकलीफ हुई है। अब दो मंत्रियों की लड़ाई की कीमत भी जनता को चुकानी पड़ेगी। पूनियां ने कहा कि यह दुर्भागयपूर्ण हैं कोई समय था, जब कांग्रेस पूरे देश में राज करती थी। इस अंतर्कलह के कारण ही इनका विग्रह हुआ और धीरे—धीरे कांग्रेस पूरे देश से खत्म होती जा रही है। पूनियां ने कांग्रेस पर देश को बदनाम करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसने आपदा में अवसर पैदा किया और वैक्सीनेशन पर राजनीति की। प्रधानमंत्री और देश को बदनाम किया। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अशोक गहलोत ने वैक्सीनेशन पर केंद्र पर गलत आरोप लगाए।

कोरोना में भी अपराध कम नहीं हुए

पूनियां ने कहा कि जब राजा कमजोर होता है तो गवर्नेंस बिगड़ती है। प्रदेश में गवर्नेंस फेल है। कोरोना के बावजूद अपराध कम होने के बजाय बढ़ रहे हैं। बॉर्डर पर शराब की तस्करी हो रही है। नशे का कारोबार बड़ी चुनौती बनने वाली है। इसलिए सरकार को सिरोही की घटना पर मजबूती से फैसला लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

कठिन समय में सहायता मिलना जरूरी

संगठन के साथ अलग से चल रही वसुंधरा रसोई को लेकर पूनियां ने कहा कि इस कठिन समय में सहायता मिलनी चाहिए। यह राजनीति का वक्त नहीं है। अगर कांग्रेस नेताओं ने भी अच्छे काम किए हैं तो उसकी भी तारीफ हुई है। आपदा में जो दे उसका भला है।