ठेकेदार के जरिए दोपहर में पंचकुंड रोड स्थित सीवरेज टैंक की सिस्टम मशीन से सफाई शुरू कराई गई। इसके लिए करीब 18 फीट गहरे टैंक में ठेका सफाईकर्मी अजमेर के खानपुरा निवासी नेमा सिंह रावत, कन्हैया सिंह रावत तथा डिग्गी चौक में ट्राम-वे स्टेशन क्षेत्र तथा हाल नसीराबाद निवासी मुकेश को बिना सुरक्षा उपकरण के उतार दिया गया। कुछ ही देर में टैंक की जहरीली गैस से तीनों अचेत हो गए।