– पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदा को अंजाम
जयपुर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना के कायसा गांव में चार दिन पहले हुई सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मृतक के ही गांव के 65 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने गला घोंटकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
रातोंरात गायब हुआ था देशराज, सुबह मिली लाश
17 मार्च की शाम देशराज अपने घर से कुएं पर जाने के लिए निकला लेकिन फिर वापस नहीं आया। घरवालों ने रातभर तलाश की मगर कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह गांव के पूर्व सरपंच लीलाराम ने फोन कर बताया कि देशराज की लाश नहर के पास पड़ी है। जब परिजन वहां पहुंचे तो दिल दहलाने वाला मंजर सामने था, देशराज का शव पड़ा था और गले में तौलिया से फंदा कसकर उसकी हत्या की गई थी।
हत्या का आरोपी सलाखों के पीछे
जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर इस हत्याकांड की गहराई से जांच शुरू हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा शालिनी राज और उप अधीक्षक सचिन शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा कायसा रैवाना, तलवाना एवं हरियाणा के पृथ्वीपुरा, राजपुरा, अटेली थाना अंतर्गत आस पास के ईलाके में आसूचना एवं मुखबिरों से मिली जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आखिरकार आरोपी देशराज पुत्र भगवान यादव (65 वर्ष) निवासी कायसा थाना नीमराना को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल थे? कहीं यह कोई गहरी रंजिश या साजिश तो नहीं? मामले में घटना का फर्दाफाश करने, आसूचना संकलन एवं आरोपियों को दस्तयाब करने में कांस्टेबल पवन कुमार और वीरेंद्र पुलिस थाना नीमराना की विशेष भूमिका रही है।