6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपहरण कर बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर करती थी ब्लैकमेल, गिरफ्तार

अपहरण कर बनाती थी अश्लील वीडियो, फिर करती थी ब्लैकमेल
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Jan 13, 2019

Rajasthan police

Rajasthan police

जयपुर ।

झोटवाड़ा थाना पुलिस ने व्यापारियों को अगवा कर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेलिंग से लाखों रुपए की वसूली मामले में रविवार को लेडी डॉन दौलत बानो और उसके साथियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में नागौर के कुचामन में छीपा मोहल्ला निवासी लेडी डॉन दौलत बानो (30), मारोठ के कांकरिया निवासी विष्णु सिंह (18) और श्याम सिंह (40) को कुचामन सिटी से बापर्दा गिरफ्तार किया है। डीसीपी अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 जनवरी को सीकर के नेतडवास निवासी रामदेव सिंह थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि लेडी डॉन दौलत बानो ने अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर एक करोड रुपए मांगे, बात 20 लाख रुपए में तय हुई।

इस पर मामला दर्ज कर जांच करने के बाद एडिशनल डीसीपी रतन सिंह, एसीपी आस मोहम्मद, एसआई खम्मा राम, एएसआई रण सिंह और तकनीकी सहायक मुकेश, एसीपी ऑफिस से अमन कुमार, कांस्टेबल सुरेश, प्रवीण, सुनील, नरेन्द्र, मालीराम, प्रकाश, बाबूलाल, महिला कांस्टेबल सरोज की टीम बनाई। टीम ने सीकर नागौर, नावा, मारोठ, कुचामन सिटी में दबिश दी।

पूछताछ में पता चला कि लेडी डॉन दौलत बानो के सम्पर्क जेल में बंद कैदी मदन सिंह से है। उससे बात करके कम्पनी में प्रचार प्रसार करने के बहाने से पीडि़त रामदेव सिंह को दूरदर्शन की सीडी देने के बहाने से चौमूं पुलिया पर बुलाया और कार में पटककर अपहरण कर लिया। रामदेव सिंह को बदमाशों ने सुनसान जगह ले गए और नग्न कर पिस्तौल की नोक पर महिला के साथ अश्लील हरकतें करवाई और उसकी क्लिपिंग बना ली। क्लिपिंग को वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए ऐंठ लिए। मामले में पुलिस अब बदमाशों से जानकारी जुटा रही है।