11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 लाख की लूट के तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस का गुजरात में डेरा

25 लाख की ज्वैलरी चोरी में तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Dec 18, 2021

25 लाख की लूट के तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस का गुजरात में डेरा

25 लाख की लूट के तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस का गुजरात में डेरा

25 लाख की ज्वैलरी चोरी के मामले में जीआरपी थाना पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों से पूछताछ में और भी चोरियां करने की जानकारी सामने आई हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि बदमाश अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। वहीं चोरी के इसी मामले में अभी भी तीसरा आरोपी फरार चल रहा हैं। पुलिस की टीमें गुजरात में उसे तलाश रही है। माना जा रहा है कि आरोपी के पकड़ने के बाद और भी वारदातों का खुलासा हो सकेगा।


सीसीटीवी के अलावा चौकस निगाहों से नजर

रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को चोर और बदमाशों से बचाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों का सहारा लिया हैं। पुलिस सीसीटीवी के जरिए संदिग्ध लोगों पर नजर रख रही है। अगर किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगती है तो उसे पकड़कर पूछताछ की जाएगी।

दो आरोपियों से माल बरामद का प्रयास

पुलिस की पकड़ में आए आरोपी विकास खटीक और लक्की छुगानी को बापर्दा गिरफ्तार किया था. जबकि इस मामले में तीसरा आरोपी अभी भी फरार चल रहा हैं। पुलिस ने बदाशों से चोरी का कुछ माल बरामद किया था, जबिक बचा हुआ चोरी का माल बरामद करने का प्रयास जारी है। वहीं पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने और भी चोरियां करना कबूला है, पुलिस उसकी भी तस्दीक कर रही हैं।

वारदात होने से परेशान होते है यात्री

ट्रेन में सफर करने वाले व्यक्तियों के साथ चोरी, लूट की वारदात होती है, इससे ना केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते है, ब्लकि ट्रेन में यात्रा करने वाला व्यक्ति खुद को असुरक्षित महसूस करता हैं। इसी को देखते हुए जीआरपी पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह नाथावात ने बदमाशों पर सख्ती से नजर रखने के निर्देश दिए हुए हैं।