
टॉपर बनने के बाद नरेश का जोरदार स्वागत हुआ था
Rajasthan Police SI Bharti News: एसआई भर्ती के टॉपर रहे नरेश खिलेरी के साथ सबसे बुरा हुआ। टॉपर बना तो पूरे गांव में जश्न मना। जिले में कई जगहों पर स्वागत हुआ। लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। उसने कहा कि वह अपनी मां का समपना पूरा करने के लिए थानेदार बना। मां चाहती थी कि वह पुलिस की वर्दी में घर आए। अब जल्द ही पुलिस की वर्दी भी आने वाली है। यह साल 2023 की बात है जब भर्ती का परिणाम आया और उसमें नरेश टॉपर बना था। लेकिन अब सरकार बदले ही हालात बदल गए हैं। टॉपर की जेल जाने की नौबत आ रही है।
एसओजी के अफसरों ने बताया कि नरेश खिलेरी जो बाडमेर के एक गांव का रहने वाला है। उसकी छोटी बहन लाइब्रेरियन है और बड़ा भाई व्याख्याता है। वह खुद भी सरकारी कार्मिक था लेकिन उसे एसआई बनना था। उसने गलत तरीक से परीक्षा पास की। टॉपर बनने पर गांव ही नहीं जिला स्तर पर भी उसका स्वागत हुआ। लेकिन अब संभवतः वह जेल जा सकता है। एक इंटरव्यू में उसने कहा था कि मेरी मां मुझे पुलिस की वर्दी में देखना चाहती थी।
एसआई भर्ती की पोल खुलने के बाद अब पूरे राजस्था में हडकंप मचा हुआ है। इस भर्ती परीक्षा में करीब चार लाख अभ्यर्थी बैठे थे। इस परीक्षा में करीब आठ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। उसके बाद अब इस परीक्षा को जांच के दायरे में ले लिया गया है। जबकि कुछ दिनों में ही एसआई भर्ती का यह बैच ट्रेनिंग के बाद रिलीज होने वाला था और राजस्थान पुलिस के साथ जुड़ने वाला था।
Published on:
05 Mar 2024 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
