
जयपुर। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने कानून-व्यवस्था व यातायात व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को कांस्टेबल ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया।
जोसफ ने बताया कि मार्च माह ज्योति नगर थाने के कांस्टेबल इरफान अली को सम्मानित किया हैं, जिसने कानून-व्यवस्था, आईपीएल सहित अन्य वीआईपी डयूटी के दौरान सराहनीय काम किया हैं।
वैशाली नगर थाने के देवेन्द्र कुमार ने 26 वारंटों का निस्तारण किया हैं। डीएसटी ईस्ट के कांस्टेबल नीरज ने अवैध शराब व मादक पदार्थ तस्करी के संबंध में बेहतरीन सूचनाएं दी है। भट्टा बस्ती थाने के कुलदीप ने अपनी आसूचना से मंदिर परिसर में मीट के टुकड़े फेंकने वाले आरोपियों की पहचान करवाकर पकड़वाया था। इसके अलावा यातायात शाखा में तैनात विकास कुमार ने रूट लाइनिंग के दौरान सराहनीय कार्य किया और बुजुर्गों की सेवा कर मानवता का परिचय दिया है।
इन सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। सम्मान समरोह के दौरान एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई, कुंवर राष्ट्र दीप, प्रीति चन्द्रा व डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी, डीसीपी वेस्ट अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Published on:
12 Apr 2024 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
