29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काम की खबर : सरकार के इस विभाग में अब वरिष्ठता के आधार पर भी मिलेगी पदोन्नति

वरिष्ठता और परीक्षा के आधार पर पचास-पचास फीसदी पद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 10 Jul 2018, 7:27 PM IST

jaipur

काम की खबर : सरकार के इस विभाग में अब वरिष्ठता के आधार पर भी मिलेगी पदोन्नति

शादाब अहमद / जयपुर. राज्य सरकार ने कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने के लिए वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड को आधार बनाने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की। इसके बाद अब कांस्टेबल के तौर पर न्यूनतम 18 साल की सेवा करने वालों को लाभ मिलेगा।

अब तक सरकार सिर्फ योग्यता परीक्षा के आधार पर कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनाया करती थी। ऐसे में सालों तक पुलिस में नौकरी करने के बाद भी कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हो जाते थे। वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर पदोन्नति की मांग की जा रही थी। सरकार ने गत दिनों से इसे मान लिया था और इसकी कैबिनेट से मंजूरी दिलवाई गई थी। अब कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल बनने के लिए दो प्रक्रिया तय कर दी है। दोनों में पदों की पचास-पचास फीसदी रखी गई है।

कांस्टेबल का 18 साल का अनुभव और अच्छे सेवा रिकॉर्ड करने वालों का स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिश के आधार पर हेडकांस्टेबल बनाया जाएगा। जबकि योग्यता परीक्षा में पांच साल का अनुभव रखने वाला कोई भी कांस्टेबल शामिल हो सकता है। जबकि स्नातक किए कांस्टेबल को इस परीक्षा के लिए दो साल की छूट दी गई है।

स्क्रीनिंग कमेटी में यह होंगे
हेड कांस्टेबल के लिए की जाने वाली स्क्रीनिंग कमेटी संबंधित पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में होगी। इसमें संबंधित जिले का पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य पुलिस महानिदेशक नियुक्त करेगा। जो कि संबंधित रेंज से बाहर का होगा और पुलिस अधीक्षक या अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के स्तर से कम नहीं होगा।

14 व 15 जुलाई को होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा
प्रदेश में 14-15 जुलाई को चार पारियों में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थियों के परीक्षा सेंटर पर प्रवेश, परीक्षा कक्ष में पेपर पहुंचने और उसे बांटने का समय भी अलग से तय किया गया है।