23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश और ठंडी हवा ने मौसम को बनाया खुशनुमा

बारिश और ठंडी हवा ने मौसम को बनाया खुशनुमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 10 Jul 2018, 5:15 PM IST

bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, mousam, weather, air, cool air, fresh air, beautiful weather, baarish, rain, heavy rain,

बारिश और ठंडी हवा ने मौसम को बनाया खुशनुमा

भोपाल। शहर का मौसम धीरे धीरे सामान्य होता जा रहा है, कल शाम हुई बारिश के बाद उमस कम हो गई। यही कारण रहा कि आज का मौसम दिन भर से सामान्य बना हुआ था। पर, शाम को शहर के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। जिसके चलते मौसम सुहावना हो गया। अचानक शुरू हुई इस बारिश के चलते लोग पेड़ों के नीचे छाते व रैनकोट के साथ खुद को बचाते नजर आए। कुछ इलाकों में हल्की हल्की बारिश अभी भी चालू है।

Bhopal news,
bhopal patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
mousam
,
weather
,
AIR
,
cool air
, fresh air,
beautiful weather
,
Baarish
,
rain
,
heavy rain
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/barish3_4_3081040-m.jpg">

बारिश के चलते लगा जाम
बारिश के चलते शहर के ट्राफिक सिंग्नल बंद पाए गए। जिसके चलते कई इलाकों में जाम लग गया। लोगों को जाम मे से निकलने के लिए कई मशक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह पर कुछ गाड़ियां पानी में फसी भी दिखाई दिखी।

Bhopal News , bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, mousam, weather, air, cool air, fresh air, beautiful weather, baarish, rain, heavy rain, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/10/barish2_4_3081040-m.jpg">

कुछ इलाकों में भरा पानी
शाम के समय हुई तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। लोग घंटों तक अपने घर से पानी निकालते नजर आए। लगातार घरों में पानी भरने की समस्या से लोग परेशान है। वे बार बार नगर निगत से नालियों को साफ करवाने की बात कर रहे है ताकि पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके। जिससे लोगों को परेशानी न हो। नगर निगम द्वारा बारिश से पहले ही शहर के सीवेज सिस्टम साफ करवाने की बात कही गई थी। पर, बारिश में बने ऐसे हालातों के चलते नगर निगम की यह कोशिश नाकाम नजर आ रही है।

मौज मस्ती के मूड में नजर आए लोग
हल्की बारिश में कई लोग मौज मस्ती के मूड में नजर आएं। कुछ अकेले तो कुछ अपने दोस्तों के साथ बारिश के मौसम का मजा लेने घर से बाहर निकले। कई भ्रमणीय स्थलों पर लोगों की संख्या में इजाफा हुआ। इस दौरान लोग मौसम के साथ वाली सेल्फी लेते नजर आएं। आसमान में बारिश वाले बादल और ठंडी हवा ने इस मौसम को और खुशनुमा बना दिया।