3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में पुलिस की जीप और कार में टक्कर, बाद में चुपचाप अपनी गाड़ी लेकर चले गए पुलिसकर्मी

बजाज नगर मोड़ के पास आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे हादसा हुआ। एक पुलिस की जीप और स्वीफ्ट कार में टक्कर हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

Jaipur News : बजाज नगर मोड़ के पास आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे हादसा हुआ। एक पुलिस की जीप और स्वीफ्ट कार में टक्कर हुई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पुलिस की जीप भी पीछे से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिसकर्मियों ने बोलेरो जीप को साइड में लगाया।

यह भी पढ़ें

थाने में से पुलिस की जीप को चुरा ले गया युवक, फिर दौड़े पुलिसकर्मी और मच गया हड़कंप

इसके बाद चालक ने अपनी कार को सड़क किनारे साइड में लगाया। इधर पुलिसकर्मी बगैर कुछ कार्रवाई किए चुपचाप अपनी बोलेरो को लेकर मौके से रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें

जयपुर में महिला के साथ गंदा काम, पहले पुलिस के पास गई, फिर अस्पताल आई पीड़िता तो मच गया हड़कंप… 

कार चालक दारासिंह ने बताया कि वह कार लेकर बजाज नगर थाने की तरफ से बजाज नगर मोड की ओर आ रहा था। वह नॉर्मल स्पीड में कार चला रहा था। तभी जेकेके के पीछे एक गली में से पुलिस की जीप तेज रफ्तार में बाहर आई। जिसके बाद दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

मौके पर एक्सीडेंट के बाद जब पुलिसकर्मी बोलेरो लेकर जाने लगे तो पत्रिका ने उनसे पूछा कि क्या कार्रवाई कर रहे हो। पुलिसकर्मियों ने कहा कि अभी तो हमारी होटल में ड्यूटी लगी है। वहां जा रहे है। कार्रवाई भी करेंगे।

Story Loader