6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसरोवर में लूट के बाद पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार की सनसनीखेज हत्या, इलाके में दहशत

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Sep 15, 2018

Murder

फिलहाल इस पर पूरी तरह से संदेह बना हुआ है।

जयपुर। जयपुर मानसरोवर स्थित भृगु पथ पर बीती रात लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी और उनके पोते के साथ गंभीर मारपीट कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है। हत्या की शिकार हुई बुजुर्ग महिला एक पुलिस अधिकारी की रिश्तेदार हैं। सवेरे आठ बजे के बाद जैसे ही लूट की इस वारदात का खुलासा हुआ तो सबसे पहले मानसरोवर एसएचओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में जब पता चला कि मृतका पुलिस अफसर की रिश्तेदार हैं तो पुलिस कमिश्नर और डीसीपी समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरु की। परिवर के सदस्यों से बातचीत के आधार पर पुलिस का पारदी गिरोह पर शक है। पुलिस अफसरों का कहना है कि महिला के दामाद एसओजी जयपुर में एसीपी हैं।

ग्रिल तोडक़र घुसे थे लुटेरे
मृतका पुष्पा देवी के साथ रह रहे उनके पोते शौर्य वर्धन बिसारिया ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे के बाद कुछ लोग घर में घुसे थे। घर अंदर से लॉक था, उन्होनें लॉक तोडऩे की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी तो वे खिडक़ी की ग्रिल तोडक़र अंदर घुसे। उसके बाद दादी के कमरे में घुसकर दादी से मारपीट कर उनको बंधकर बनाया। जैसे ही चीख पुकार की आवाज आई तो शौर्य ने उनको बचाने की कोशिश की। लेकिन इस बीच लुटेरों ने उसे भी दबोच लिया और बंधक बना लिया। उसके बाद लुटेरों ने सेफ और अलमारी में रखा जेवर, कैश और घर से अन्य कीमती सामान लूट लिया।

विरोध करने पर महिला से मारपीट
पुष्पा देवी ने विरोध करने की कोशिश की तो उनसे फिर मारपीट की गई। मारपीट के दौरान जब पुष्पा देवी अचेत हो गई तो लुटेरे वहां से सामान लेकर फरार हो गए। जब शौर्य मदद कर पाता तब तक पुष्पा देवी की मौत जो चुकी थी। पुलिस ने बातया कि शौर्य के पिता डॉक्टर है और जयपुर से बाहर रहते हैं। उनको सवेरे घटना की जानकारी दी गई है।

मानसरोवर की सबसे पॉश कॉलोनी और सुरक्षा की स्थित लाचार
दरअसल बीती रात जिस कॉलोनी में यह वारदात हुई है वह मानसरोवर की सबसे पॉश कॉलोनी है। यहां पर पुलिस अफसरों, रिटायर्ड जज, एमएलए—एमपी और अन्य बड़े लोगों के मकान हैं। यहां अक्सर पुलिस का पहरा रहता है और रात के समय में भी गश्त व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाता है। लेकिन बीती रात गश्त व्यवस्था लचर होते ही इस घटना को अंजाम दे दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पेचकस और अन्य औजारों से खिडक़ी की ग्रिल तोड़ी गई थी। शीशे भी टूट गए। लुटेरे खिडिक़ी के रास्ते ही फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि छह महीने पहले ही पुष्पा देवी के पति की मौत हुई थी। परिवार अभी सदमे से पूरी तरह से उबर भी नहीं सका था कि इस बीच परिवार को दूसरे बड़े दुख ने आ घेरा।