
Demo pic
Raid on Spa Center : राजस्थान के बाड़मेर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है बाड़मेर को वैसे तो रेगिस्तानी इलाका माना जाता है, लेकिन वहां से इस तरह की पहली ही बड़ी घटना देखने को मिली है। दरअसल बाड़मेर जिले में एक स्पा सेंटर पर छापा मारने के बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया उनमें 10 लड़कियां और 6 लड़के शामिल हैं । घटना बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना इलाके में पचपदरा कस्बे की है ।
पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर पर कुछ दिनों से गलत हरकतों के बारे में सूचनाओं मिल रही थी । पुलिस दल ने मौका देखकर छापा मारा तो वहां से नवयुतियां, विदेशी और एक गुजरात के रहने वाली लड़की बरामद की गई। स्पा सेंटर के संचालक विक्रमपुरी उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया । उसके अलावा पांच कस्टमर और पकड़े गए हैं । इन सभी लोगों को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
प्रारंभिक जांच पड़ताल में पुलिस ने बताया की अधिकता लड़कियां थाईलैंड मलेशिया नेपाल भूटान की रहने वाली है कुछ लड़कियां अरुणाचल प्रदेश की भी बताई जा रही है । पुलिस ने पूछताछ के आधार पर बताया कि आसपास के देशों में रहने वाली ये युवतियों टूरिस्ट वीजा के नाम पर भारत आती हैं और कुछ दिन यहां रुककर कॉल गर्ल का काम करती हैं। हर बार के तीन से पांच हजार रुपए तक ये लड़कियां चार्ज करती हैं। पहले ये लड़कियों मसाज पार्लर और स्पा सेंटर पर काम करती हैं और यहीं से उनको घंटे के हिसाब से हायर किया जाता है।
बाड़मेर पुलिस ने बताया कि पहले बाड़मेर में इस तरह के बड़े मामले सामने नहीं आते थे। कभी कभार लोकल लोग पीटा में पकड़े जाते थे लेकिन अब विदेशी युवतियों बाड़मेर से पकड़ी जा रही हैं। इस तरह की घटनाओं को लेकर अब और ज्यादा सख्ती बरत रहे हैं।
Published on:
16 Oct 2023 08:38 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
