
जयपुर। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बंगले पर धरना दे रही महिला प्रदर्शनकारियों को सोमवार रात को पुलिस ने हटा दिया। महिला प्रदर्शनकारियों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस महिलाओं को जबरन उठाकर ले गई। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। महिलाएं कहती रही कि उन्हें यहां से नहीं हटाया जाएं। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें जबरन गाड़ियों में डालकर पुलिस ले गई। इसके बाद महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस थाने में ले जाया गया। फिर महिलाओं को छोड़ दिया गया है।
महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह शांति से धरने पर बैठी है। भाजपा सरकार की ओर से उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है। ऐसे में उनका जीवन गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। इसलिए वह सरकार से नौकरी बहाली की मांग कर रही है। महिला प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वह मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने इंसाफ की मांग कर रही थी। क्योंकि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ही वह नेता है। जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए सबसे ज्यादा धरना प्रदर्शन किए और लोगों को न्याय दिलाया। लेकिन अब जब उनके हक की लड़ाई में वह किरोड़ी लाल मीणा से साथ देने के लिए कहा तो उनके साथ गलत किया गया। उन्हें धरने से ही हटा दिया गया।
बता दें कि राजीव गांधी युवा मित्रों की ओर से 32 दिनों से शहीद स्मारक पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। युवा मित्र संघर्ष समिति के प्रदेश सचिव रामचंद्र नायक ने बताया कि राजीव गांधी युवा महिला मित्रों की ओर से मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बंगले के बाहर धरना दिया जा रहा था। महिलाएं गांव से किरोड़ी लाल मीणा की फोटो लेकर आई थी। उन्हें विश्वास था कि किरोड़ी लाल मीणा उन्हें न्याय दिलाएंगे। लेकिन कल रात को महिला प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जबरन हटाया। महिला प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया तो उन्हें घसीटा गया। इस दौरान कई महिलाएं चोटिल भी हुई है।
नायक ने कहा कि शहीद स्मारक पर उनका धरना प्रदर्शन चल रहा है। जो अब तेज होगा। सरकार के खिलाफ वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। वह नौकरी बहाली की मांग कर रहे है। ऐसे में वह किसी भी हालत में सरकार के सामने नहीं झुकेंगे।
जूली ने साधा निशाना...
राजीव गांधी युवा महिला मित्रों को पुलिस की ओर से घसीटने और धरने से हटाने के मामले में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधा है। जूली ने कहा कि भाजपा सरकार ने आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। भाजपा सरकार में जंगलराज शुरू हो गया है। महिलाएं शांति के साथ धरने पर बैठी थी और नौकरी बहाली की मांग कर रही थी। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को उनसे बात करनी चाहिए थी। उन्हें न्याय दिलाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके उलट उन्हें घसीटकर धरने से हटा दिया गया। भाजपा सरकार के इस रवैये को कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
Published on:
13 Feb 2024 11:10 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
