17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी जोरदार टक्कर, 2 पुलिसकर्मी समेत 7 घायल

National Highway Accidents: रायसर क्षेत्र से गुजर रहे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम को रायसर के समीप एक होटल के पास पुलिसकर्मियों का निजी वाहन और एक तेज रफ्तार एसयूवी लग्जरी कार में भिड़ंत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
caraccident.jpg

Road Accident: रायसर क्षेत्र से गुजर रहे दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम को रायसर के समीप एक होटल के पास पुलिसकर्मियों का निजी वाहन और एक तेज रफ्तार एसयूवी लग्जरी कार में भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना में रायसर थाने के दो पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया।
यह भी पढ़ें : थ्रेसर से पिसाई कर 515 क्विटंल चूरमे में JCB से खांड, घी, काजू, बादाम और खोपरा मिलाया


जानकारी के अनुसार थाने पर कार्यरत दो पुलिसकर्मी सहित एक युवक हाईवे पर कार से थाने की तरफ से चिलपली की ओर जा रहे थे। वहीं एसयूवी में सवार पांच मित्र खाटू श्यामजी के दर्शन कर हाईवे से मेरठ उत्तर प्रदेश जा रहे थे।

दोनों वाहनों में रायसर के समीप एक होटल के पास भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार रायसर थाने पर कार्यरत कांस्टेबल रामस्वरूप मीणा व अशोक सहित एक अन्य युवक एवं एसयूवी में सवार आकाश बंसल (23), पुनीत बंसल (24) व महेंन्द्र बंसल (25) निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल पहुंचकर भर्ती करवाया। वहीं दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को थाना परिसर लाकर खड़ा कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग