6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में सियासी उठापटक के बीच सीएम भजन लाल जा रहे हैं दिल्ली

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश की बिहार पर नजरें हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा से गठबंधन करके नीतीश फिर सीएम बन सकते हैं। इसी बीच जयपुर से भी बड़ी खबर आ रही है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Jan 28, 2024

cm_bhajan_lal_mohan_yadav_1.jpg

बिहार में राजनीतिक उठापटक का दौर जारी है। नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। पूरे देश की बिहार पर नजरें हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा से गठबंधन करके नीतीश फिर सीएम बन सकते हैं। इसी बीच जयपुर से भी बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्ली जा रहे हैं। बिहार की राजनीतिक उठापटक के बीच उनके दिल्ली दौरे पर सबकी निगाहें हैं। शर्मा दोपहर 1.30 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आज रात उनका दिल्ली रुकने का कार्यक्रम है। प्रदेश सरकार की ओर से फरवरी में लेखानुदान पेश होना है, इस पर भी वे वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव के संबंध में भी उनकी कई नेताओं से चर्चा और मुलाकात का कार्यक्रम है।

इससे पहले जयपुर में एमपी के सीएम मोहन यादव पहुंचे। उन्होंने ओटीएस स्थित सीएमआर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच ईआरसीपी सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। यादव ने सीएम भजन लाल के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था। पार्टी ने इस बार दोनों प्रदेशों में नए हाथों में कमान दी है। सीएम से मुलाकात के बाद यादव सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। ऐसे में दोनो मुख्यमंत्रियों के दिल्ली दौरे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में दोनों प्रदेशों में कुछ बड़ निर्णय हो सकते हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पहुंचने पर यादव ने कहा कि ERCP को लेकर मुख्यमंत्री के भजन लाल शर्मा से चर्चा की जाएगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच जल बंटवारे का भी हम समाधान निकालेंगे। पार्वती, काली सिंध और चंबल नदियों के जल बंटवारे पर भी चर्चा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव पर फोकस

भाजपा का लोकसभा चुनाव पर फोकस है। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीट हैं। पार्टी ने सभी सीटों पर जीतने का प्लान बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के जयपुर में हुए रोड शो को लोकसभा चुनाव के आगाज के रूप में देखा जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी लोकसभा की 29 सीटें हैं। यहां भी पार्टी सभी सीटों पर जीत का प्लान तैयार कर रही है। दोनों मुख्यमंत्रियों की लोकसभा चुनाव को लेकर कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें:-स्मार्ट फोन योजना पर भजन लाल सरकार ने लगाया ब्रेक, तीन नए जिलों पर भी संशय

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग