पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 6 अक्टूबर, 2023 को मालपुरा, सुजानगढ़ व कुचामनसिटी को नवीन जिला बनाने की घोषणा की थी। मंत्रिमण्डल ने इसे सैद्धांतिक स्वीकृति भी दी। साथ ही इन जिलों का क्षेत्राधिकार निर्धारण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति (जिला गठन) को निर्देशित किया गया। लेकिन समिति की अनुशंषा प्राप्त नहीं होने से राजस्व विभाग द्वारा घोषित जिलों के संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग के 17 दिसंबर, 2023 के पत्र के निर्देशानुसार उच्च स्तरीय समिति को समाप्त किया जा चुका है। ऐसे में फिलहाल इन जिलों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।