8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पर्ची खोलने के डेढ़ महीने बाद वसुंधरा के आवास पर पहुंचे सीएम भजन लाल, सियासी गलियारों में चर्चा

राजस्थान में अब भजन लाल की सरकार है। सरकार को डेढ़ महीने का वक्त बीत चुका है और कई बड़े निर्णय लेकर सरकार ने सभी को चौंकाया भी है। भजन लाल के सीएम बनने के बाद वसुंधरा इन दिनों पार्टी से दूर बनाकर बैठी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Umesh Sharma

•

Updated: 26 Jan 2024, 4:33 PM IST

bhajan_lal_vasundhara_raje.jpg

राजस्थान में अब भजन लाल की सरकार है। सरकार को डेढ़ महीने का वक्त बीत चुका है और कई बड़े निर्णय लेकर सरकार ने सभी को चौंकाया भी है। भजन लाल के सीएम बनने के बाद वसुंधरा इन दिनों पार्टी से दूर बनाकर बैठी हैं। कई बैठकों में वे नहीं पहुंची। यहां तक कि जब पीएम मोदी भाजपा कार्यालय आए, तब भी राजे वहां मौजूद नहीं थीं। हालांकि विधानसभा सत्र की कार्यवाही में उन्होंने भाग लेकर सभी को चौंका दिया। उधर, भजन लाल शर्मा भी सीएम बनने के बाद वसुंधरा राजे से नहीं मिले थे। दोनों नेताओं के बीच शुक्रवार को मुलाकात हुई।

मुख्यमंत्री बनने के डेढ़ महीने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके निवास पर मिलने पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीएमओ पहुंचे। वहीं इस मुलाकात का समय बेहद खास है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जयपुर आए थे। इसके एक दिन बाद दोनों में मुलाकात हुई। इस मुलाकात को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। राजे ने भी गुरुवार को एयरपोर्ट पहुंचकर पीएम मोदी का स्वागत किया था। इसकी तस्वीर भी सामने आई है।

राजे की भूमिका अभी तय नहीं

भाजपा आलाकमान ने इस बार राजस्थान की बागड़ोर भजन लाल शर्मा के हाथों में दी है। राजे दो बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं, ऐसे में पार्टी अभी तक उनकी भूमिका तय नहीं कर पाई है। हालांकि जेपी नड्डा की टीम में उन्हें बरकरार रखा गया है। ऐसे में फिलहाल वे पार्टी उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रही हैं। उनके पुत्र दुष्यंत सिंह सांसद हैं और इस बार भी झालावाड़ से सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-सीपी जोशी का डोटासरा पर पलटवार, कहा-कांग्रेस का इंजन खराब हो गया , उन्हें जनता ने नकारा