15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में सियासी संग्राम के बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हट जा ताऊ… मोटा भाई पहुंचने वाले हैं

राजस्थान में राजनीतिक हलचल के बीच सोशल मीडिया पर जनता भी सियासी हास्य के पोस्ट डालने में हाथ आजमा रही है। हजारों की संख्या में ट्वीट किए गए।

less than 1 minute read
Google source verification
photo1664263223.jpeg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
जयपुर. हर कोई जानना चाहता है कि राजस्थान के अगला CM कौन होगा? राजस्थान में राजनीतिक हलचल के बीच सोशल मीडिया पर जनता भी सियासी हास्य के पोस्ट डालने में हाथ आजमा रही है। हजारों की संख्या में ट्वीट किए गए। Rajasthan political crisis , सोनिया गांधी, अशोक गहलोत, एमएलए और कांग्रेस प्रेसिडेंट जैसे कई हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में हैं ।


यह भी पढ़ें : Flash Back Pics : कांग्रेस 'संकट' के बीच देखिए Gehlot-Pilot के 'अच्छे' दिन की 10 तस्वीरें, कह उठेंगे 'भई वाह'!

एक यूजर ने लिखा कि जयपुर के भाजपा कार्यालय में एक गाना बज रहा है.... दिल ना लगे दिलदार, हमारी गली आ जाना....। मैसेज के आगे-पीछे और कुछ नहीं लिखा, लेकिन हास्यपूर्ण इस पंक्ति ने सियासत के जानकारों को दिन भर गुदगुदाए रखा।

यूजर नवीन गोयल ने स्कूटर चालक का एक फोटो डाला। कदकाठी से दिखने में स्कूटर सवार भाजपा के एक बड़े नेता जैसा लग रहा है। कैप्शन है.. मोटा भाई पहुंचने वाले हैं। यूजर नयिनी अनुराग रेड्डी ने एक फोटो डाला, जिसमें क्रिकेट खिलाड़ी क्रीज से बाहर एक बल्लेबाज को स्टंप कर दिया है। एक पर नाम गहलोत का है, दूसरे पर पायलट का।

वंदे मातरम हैंडल से यूजर ने ट्वीट किया कि जयपुर भाजपा कार्यालय में जोर-जोर से डीजे बज रहा है- जब दिल ना लगे दिलदार, हमारी गली आ जाना। हैशटैग है राजस्थान पॉलिटिक्स।