30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 माह में ही पलटा पासा :185 सीटों पर खिला कमल, 15 पर सिमटा हाथ

-विधानसभावार सीटों के नतीजों की पड़ताल, सिर्फ 11 विधायक ही दिला पाए कांग्रेस को बढ़त  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mahesh gupta

•

Updated: 27 May 2019, 2:28 AM IST

jaipur

5 माह में ही पलटा पासा :185 सीटों पर खिला कमल, 15 पर सिमटा हाथ

महेश गुप्ता
जयपुर. राजस्थान की जनता ने पांच माह बाद ही कांग्रेस का पासा पलट दिया। भाजपा गठबंधन के साथ दूसरी बारलगातार लोकसभा की सभी 25 सीटें पार्टी की झोली में डाल दी। विधानसभा चुनाव में भाजपा सिर्फ 73 सीटों पर सिमट गई थी, वहीं कांग्रेस 100 सीटें लेने में कामयाब हुई। राजस्थान पत्रिका टीम ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की विधानसभावार सीटों के स्तर पर पड़ताल की तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। पांच माह बाद हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने अपना मानस बदला और 200 विधानसभा सीटों में से 185 सीटों पर भाजपा का 'कमलÓ खिला दिया। वहीं कांग्रेस सिर्फ 15 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। पिछले विधानसभा चुनाव में करीब 27 सीटों पर कब्जा करने वाले निर्दलीयों व तीसरे मोर्चे को भी इस चुनाव में जनता ने जमीन दिखा दी। पड़ताल में यह भी सामने आया कि कांग्रेस के सिर्फ 15 विधायक ही अपनी सीट पर पार्टी को बढ़त दिला पाए। वहीं, दो सीट मकराना के भाजपा विधायक रूपाराम व रानीवाड़ा के नारायण सिंह से व दो सीट महुआ के निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश व गंगापुरसिटी के रामकेश से लेने में कांग्रेस सफल हुई।

सिर्फ इन विधायकों ने ही बचाई लाज
आदर्श नगर : रफीक खान
कामां : जाहिदा खान
टोडाभीम (एसटी) : पृथ्वीराज मीणा
सपोटरा (एसटी) रमेश मीणा
सिकराय (एससी) ममता भूपेश
दौसा : मुरारी लाल मीणा
बामनवास (एसटी) : इन्द्रा मीणा
सवाईमाधोपुर : दानिश अबरार
जैसलमेर : रूपाराम
शिव : अमीन खान
डूंगरपुर (एसटी) : गणेश