
Twitter पर आने वाला है नया फीचर, गायब हो जाएंगे ट्वीट्स
जयपुर। कोरोना की जांच को लेकर पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मंत्री के इस कदम को साफगोई बताते हुए साधुवाद दिया। मामला राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना रहा।
मंत्री ने लापरवाही उजागर करने का किया दावा
पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कोरोना रिपोर्ट को लेकर लापरवाही उजागर करने का दावा किया। दरअसल, मंत्री के सुरक्षाकर्मी, आरटीडीसी के स्टॉफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मंत्री ने मामले की जांच करवाई।
मंत्री ने ट्वीट किया कि आज भरतपुर में कोरोना की सैम्पल जांच को लेकर बहुत ही निराशाजनक लापरवाही उजागर हुई, जिसमें एसएमएस अस्पताल से आई हुई नेगेटिव रिपोट्र्स को भरतपुर मेडिकल कॉलेज में पॉजिटिव बता दिया गया। जिससे सम्पूर्ण जिले में भय का माहौल व्याप्त हो गया। हैरानी की बात यह है कि मेरे सुरक्षाकर्मी एवं आरटीडीसी का स्टाफ पॉजिटिव बता दिया जो कि जयपुर की मूल रिपोर्ट में नेगेटिव थे, मैंने इसकी गहनता से जांच करवाई तब यह गड़बड़ी उजागर हुई।
पूनियां ने यों दिया जवाब
इधर, विश्ववेन्द्र सिंह के टवीट के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने टवीट कर कहा कि यह अशोक गहलोत की सरकार है, ये पाजिटिव और निगेटिव में भ्रमित है, आपकी तरह कोरोना के लिए निगेटिव और समाज के लिए पाजिटिव नहीं है। पूनिया ने कहा कि आपका यह टवीट राजस्थान सरकार के विफल होने का प्रमाण है। आपकी साफगोई के लिए साधुवाद।
Published on:
3 Jun 2020, 6:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.