6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIRAL : पीली साड़ी के बाद अब नीली ड्रेस वाली खूबसूरत पोलिंग अफसर की PHOTOS हुई सोशल मीडिया पर वायरल

VIRAL : पीली साड़ी के बाद अब नीली ड्रेस वाली खूबसूरत पोलिंग अफसर की PHOTOS हुई सोशल मीडिया पर वायरल

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 12, 2019

viral

viral

जयपुर।

लोकसभा चुनाव 2019 के तहत साथ आजकल इन दिनों सोशल मीडिया पर खूबसूरत पोलिंग ऑफिसर्स के फोटो वायरल हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया ( Social Media viral photo ) पर पीली साड़ी पहने और आंखों पर सनग्लास लगाए एक खूबसूरत महिला की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी कि अब नीली वन पीस ड्रेस वाली महिला ( polling officer in Blue Dress ) की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साथ ही सोशल मीडिया की वायरल दुनिया में तेजी से चर्चा का विषय बन रही है।

बताया जा रहा है कि नीली ड्रेस पहने महिला लोकसभा चुनाव के दौरान किसी पोलिंग सेंटर पर तैनात की गई थी हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल फोटो में मतदान केंद्र के पास सड़क पर चल रही खूबसूरत महिला हाथों में ईवीएम पकड़े हुए है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला किसी बूथ की पोलिंग अफसर है। वहीं, सोशल मीडिया पर महिला अफसर को लेकर तरह-तरह के दावे भी चल रहे हैं हर कोई इन्हें अपने शहर का बता रहा है।

इससे पहले पीली साडी पहने महिला को लेकर सोशल मीडिया में कुछ मैसेज भी जमकर वायरल हुए थे, जिनमें इनको जयपुर की बताया जा रहा था। दावा किया जा रहा है कि इस महिला अधिकारी की जयपुर के कुमावत स्कूल पोलिंग बूथ में ड्यूटी लगी थी और वहां 98 फीसदी मतदान हुआ था। महिला अधिकारी का नाम नलिनी सिंह बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि नलिनी सिंह मिसेज जयपुर रही चुकी हैं और फिलहाल समाज कल्याण विभाग में कार्यरत हैं।

बाद में सच्चाई सामने आई और महिला की पहचान उजागर हुई। पीली साडी पहनी महिला का असली नाम रीना द्व‍िवेदी ( Reena dwivedi ) सामने आया जो कि एक सरकारी कर्मचारी हैं और लखनऊ के PWD विभाग में कार्यरत हैं। चुनाव अधिकारी के तौर पर ये लखनऊ से 40 किलोमीटर दूर मोहनलाल गंज क्षेत्र के नगराम गांव में पांचवें चरण की वोटिंग करवाने पहुंची थी।

वहीं, अब नीली वन पीस ड्रेस पहने लेडी पोल‍िंग बूथ अफसर भी सोशल मीड‍िया पर चर्चा का व‍िषय बन गई है। सोशल मीडिया पर महिला के शहर को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं कोई इन्हें राजस्थान की बता रहा है तो कोई उत्तरप्रदेश की। वहीं, एक तस्वीर में महिला के पीछे भोपाल की बस होने से इन्हें भोपाल लोकसभा सीट की पोलिंग अफसर बताया जा रहा है।

साथ ही सोशल मीडिया पर कमेंट भी वायरल हो रहा है कि नीली ड्रेस वाली मतदान अधिकारी की तैनाती जिस पोलिंग बूथ पर थी वहां 100 फीसदी वोटिंग हुई है। फिलहाल अभी तक महिला के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही हम आपको पीली साडी वाली महिला की सही पहचान सामने लाने के बाद नीली ड्रेस वाली महिला की सच्चाई भी जल्द सामने लाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग