17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रनिंग करते तो अच्छा है अनार का जूस

अनार जरूरी पोषक तत्वों जैसे विटामिन सी, पोटेशियम, आयरन आदि का बेहतरीन विकल्प है। यह रक्त संचार को सुचारू करने के साथ ही मानसिक क्षमता को भी बढ़ाता है।

less than 1 minute read
Google source verification

मसल्स हैल्थ : अनार में प्राकृतिक फाइटोकैमिकल्स का स्तर ज्यादा होता है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में कार्य करते हैं। यह इंफ्लेमेशन को कम कर मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।

खिलाडिय़ों के लिए : रनिंग करने से आधा घंटा पहले अनार का जूस पीना लाभकारी हो सकता है। यह रक्तसंचार को बढ़ाकर बॉडी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाता है। साथ ही इससे एरोबिक एक्टिविटीज में भी लाभ मिलेगा।

पेट के लिए लाभकारी - अनार का रस पेट, लिवर और दिल के कार्यों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह भूख बढ़ाने के साथ ही प्यास को भी नियंत्रित करता है। अनार से रस में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है, जो उच्च मात्रा में पाचन को सुधारने और आंतों के कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें कोई सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है। यह उन लोगों के लिए लाभकारी है, जो वजन कम करना चाहते हैं। अनार के जूस गर्भवती महिलाओं के लिए भी लाभकारी है।