29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pooja Kapil : राजस्थान से एकमात्र नेत्री BJP महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल, जानें क्या मिला प्रमोशन?

राजस्थान से पूजा कपिल मिश्रा को मिली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी, 'मंत्री' से 'उपाध्यक्ष' पद पर हुआ पूजा कपिल का प्रमोशन, 21 सदस्यीय कार्यकारिणी में राजस्थान से एकमात्र नेत्री को मिली जगह, राजस्थान से एकमात्र नेत्री कार्यकारिणी में शामिल  

less than 1 minute read
Google source verification
Pooja Kapil appointed as national vice president of BJP Mahila Morcha

जयपुर।

राजस्थान की वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूजा कपिल को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे अब तक महिला मोर्चे की राष्ट्रीय मंत्री व मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहीं थीं। इस लिहाज़ से उन्हें प्रमोट किया गया है। पूजा कपिल राजस्थान से एक मात्रा नेत्री हैं जिन्हें नई घोषित 21 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है।

भाजपा महिला मोर्चे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद पूजा कपिल ने राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। खासतौर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चा बानती श्रीनिवासन और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया का आभार जताया।



ये है महिला मोर्चा की नई टीम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिली हरी झंडी के बाद महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इसमें राजस्थान की पूजा कपिल के अलावा दर्शना सिंह, मालती रवा रॉय, मेधा कुलकर्णी, रेखा गुप्ता, वीरेन्दर कौर थांडी और ज्योतिर्बेन पांड्या को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

घोषित हुई भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 7 मंत्री नियुक्त किये गए हैं। जबकि कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और कार्यालय प्रभारी के एक-एक पदों पर नियुक्ति हुई है।

Story Loader