यहां बसों की छतों पर हो रहा 'मौत का सफर'
सीकर के श्रीमाधोपुर से सीकर वाया पलसाना चलने वाली रोडवेज बसों में इन दिनों यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है रोडवेज बसों में सवारियों को ऊपर बैठाकर गलत तरीके से परिवहन करवाया जा रहा है इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है दरअसल इस रूट पर बसें कम होने से यात्री दबाव अधिक रहता है साथ ही स्कूल कॉलेज की छुट्टी के समय तो छात्र-छात्राओं के कारण सवारियों का दबाव और अधिक बढ़ जाता है ऐसे में सवारियों को मजबूरन बसों में लटक कर या छत के ऊपर बैठकर सफर करना पड़ता है इस दौरान जरा सी लापरवाही भी किसी हादसे का कारण बन सकती है लोगों ने इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि कैसे छात्र बसों के उपर बैठकर यात्रा कर रहे है जो कि बेहद खतरनाक साबित हो सकता हैं
Published on:
3 Aug 2019, 11:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.