8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब राजस्थान का किसान भी होगा कैशलेस, गांव से कर सकेंगे खरीदारी का ऑनलाइन भुगतान

प्रदेश के किसान अब किसी भी समय अपने खाते से राशि निकाल सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamlesh Kumar Sharma

•

Updated: 4 Sep 2017, 9:48 PM IST

rajasthan farmer

rajasthan farmers

जयपुर। प्रदेश के किसान अब किसी भी समय अपने खाते से राशि निकाल सकेंगे। सहकारिता विभाग की ओर से किसानों को दिए गए रुपे कार्ड के जरिए ऐसा संभव हो गया है। इसके साथ ही किसान राज्य में अब ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर होने वाली खरीद का आॅनलाइन भुगतान भी कर सकेगा। सहकारिता विभाग की ओर से राज्य की करीब 6 हजार ग्राम सेवा सहकारिता समितियों में जल्द ही पोस मशीन लगवाई जाएंगी। इस मशीन की मदद से भी किसान कैशलेस भुगतान कर सकेंगे। इस व्यवस्था से भुगतान की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

सोमवार को सहकारिता मंत्री अजय सिंह ने जयपुर जिले में रुपे डेबिट कार्ड के वितरण समारोह में यह बात कही। किलक ने सांगानेर पंचायत समिति की रामपुरा ऊॅती ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. में सदस्य किसानों को रुपे कार्ड का वितरण किया। उन्होंने बताया कि जिले में करीब डेढ लाख किसानों को यह कार्ड वितरित किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि एक सितंबर को नागौर जिले से रूपे डेबिट कार्ड का वितरण शुरू कर दिया गया है और पूरे राज्य में लगभग 26 लाख किसानों को यह कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में संसदीय सचिव कैलाश वर्मा ,केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक जितेन्द्र शर्मा समेत अन्य ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों ने 10 लाख रूपए से निर्मित होने वाले समिति के गोदाम निर्माण की आधारशिला भी रखी।

पिछली सरकार से अधिक ऋण
मंत्री ने कहा कि समितियों को पोस मशीन से लैस करने के बाद किसानों को समिति स्तर पर ही भुगतान की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि सरकार अब तक किसानों को करीब 56 हजार करोड रुपए से अधिक का ब्याजमुक्त फसली ऋण वितरित कर चुकी है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार ने 5 साल में मात्र 24 हजार करोड रुपए का ऋण ही वितरित किया था। मंत्री ने बताया कि जयपुर जिले में किसानों को अब तक 500 करोड रू. का ब्याजमुक्त ऋण बांटा गया है तथा रबी सीजन में 280 करोड रू. का और ब्याजमुक्त ऋण का वितरण वितरित किया जाएगा। जिले में लगभग 10 हजार नए किसान सदस्यों को पहली बार ऋण वितरित किया जा रहा है।