जयपुर। जयपुर जिले के ग्राम मोरीजा सहित आसपास के ग्राम अंचल में शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। लगातार बारिश से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। मोरीजा उपसरपंच सुदर्शन शर्मा ने बताया कि क्षेत्र से गुजरने वाले चौमूं-चंदवाजी स्टेट हाईवे पर वाहन रेंग कर चलते रहे। वहीं लगातार बारिश से कई फसलों में लाभ तो कहीं नुकसान की संभावनाएं बन गई हैं।