19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रणथंभौर गणेशजी की मोटरसाइकिल यात्रा रवाना

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 19, 2026

Rajasthan

मेहंदीपुर बालाजी. मेहंदीपुर बालाजी से रणथंभौर त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन के लिए बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में सातवीं मोटरसाइकिल यात्रा मंगलवार को धूमधाम से रवाना हुई। सुबह 9:15 बजे बर्फ फैक्ट्री स्थित शिव मंदिर में ध्वज पूजन एवं सामूहिक आरती के बाद सैकड़ों श्रद्धालु श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा पर निकले। यात्रा के मुख्य बाजार पहुंचने पर सर्वसमाज की ओर से श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। यात्रा के दौरान गणेशजी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

कमेटी सदस्य मेघराज सैनी ने बताया कि मोटरसाइकिल यात्रा बुधवार को रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दरबार पहुंचेगी। दर्शन के बाद यात्रा का समापन भंडारे के आयोजन के साथ होगा।