
बसवा. गांव केशरीसिंहपुरा में मुख्य सड़क के किनारे सड़क कटाव के चलते गहरा गड्ढा बन गया है। रोड के बिल्कुल किनारे बने इस गड्ढे से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर विद्यालय समय में विद्यार्थियों की आवाजाही अधिक रहने से खतरा बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क कटाव की शीघ्र मरम्मत करवाकर गड्ढे को दुरुस्त करने और संभावित हादसे को रोकने की मांग की है।
Updated on:
19 Aug 2026 06:01 am
Published on:
19 Aug 2026 06:01 am
