26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोड़ जन प्रहरी…..

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

कचरा निस्तारण की व्यवस्था बदहाल

नगर पालिका चुनावों के बीच शहर में सड़क, पेयजल, सफाई और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठने लगा है। लाेगों ने नगर पालिका क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता जताते हुए कहा कि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी है।शहर में कई स्थानों पर सड़क व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। वहीं पुरानी पेयजल लाइनों के कारण आए दिन जगह-जगह लाइन टूटने से जलापूर्ति बाधित होती है। ऐसे में शहर की पुरानी पेयजल लाइनों को बदलकर नई पाइपलाइन बिछाने की जरूरत है, ताकि लोगों को नियमित एवं सुचारु पेयजल आपूर्ति मिल सके।

सड़क पर फैल रहा कचरा

नगर पालिका की ओर से कचरा निस्तारण के लिए स्थान आवंटित किया गया है, लेकिन कचरे का उचित तरीके से निस्तारण नहीं होने के कारण कई जगह कचरा सड़कों पर ही फैला रहता है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के साथ आमजन को भी परेशानी होती है। उन्होंने कचरा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई।नगर पालिका चुनाव के बाद नई बोर्ड के सामने शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार और स्थायी समाधान करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
चंचल गुप्ता, उनियारा।