26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्योहारी सीजन में मिलावट पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 26, 2026

Rajasthan

देवली. त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर में कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

विभागीय आयुक्त के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान सालासर नमकीन भंडार, चर्च रोड से नमकीन, भंवरलाल एंड संस से मधुबाला ब्रांड काजू तथा पारस एंटरप्राइजेज, नेहरू मार्केट से सीबा ब्रांड हल्दी पाउडर का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मदनलाल गुर्जर ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मिलावट की आशंका वाले खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सीएमएचओ डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों की पालना करने की अपील की।कार्रवाई के दौरान अविनाश साहू, तिलक वर्मा एवं चालक राकेश सैनी मौजूद रहे।



देवली. खाद्य पदार्थों के नमूने लेते हुए टीम।