27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेवा और धर्म के लिए खंडेलवाल जैन युवा परिषद का गठन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

हर्षित बने अध्यक्ष
निवाई. धर्म, समाज और साधु-संतों की सेवा के संकल्प के साथ खंडेलवाल समाज के युवाओं को एकजुट करने की पहल हुई है। आचार्य सुंदर सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं खंडेलवाल सरावगी समाज अध्यक्ष शिखर काला के निर्देशन में श्री दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा परिषद निवाई का गठन किया गया।मीडिया प्रभारी राकेश संघी एवं विमल पाटनी ने बताया कि परिषद के गठन को लेकर हुई बैठक में शहर की विभिन्न कॉलोनियों एवं मोहल्लों से युवा पहुंचे। बैठक में सर्वसम्मति से हर्षित संघी को परिषद का अध्यक्ष चुना गया। अजय सोगानी को उपाध्यक्ष, राजेश झांझरी को मंत्री, राहुल जैन को महामंत्री तथा ऋषभ कासलीवाल को कोषाध्यक्ष, हितेश छाबड़ा एवं अक्षय पांडया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। परिषद की कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
फोटोकेप्शन
एनई2608सीडी-निवाई. दिगम्बर जैन खंडेलवाल युवा परिषद की नवगठित कार्यकारिणी।