27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा पवित्र पर्व: विधायक वर्मा

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

रक्षासूत्र में बंधी सामाजिक समरसता, महिलाओं विधायक व जनप्रतिनिधियों को बांधी राखी
निवाई. भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में रक्षाबंधन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सर्व समाज की महिलाओं ने भाग लेकर विधायक रामसहाय वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। महिलाओं ने तिलक लगाकर मिठाई एवं फल-श्रीफल भेंट किए और सामाजिक समरसता व भाईचारे का संदेश दिया।समारोह में विधायक रामसहाय वर्मा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी, निकाय चुनाव प्रभारी दिनेश दादिया, ओमप्रकाश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा एवं परसुराम कुमावत सहित अन्य पदाधिकारियों को महिलाओं ने राखी बांधी। समारोह में विधायक वर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा पवित्र पर्व है। यह भाई-बहन के प्रेम के साथ समाज में स्नेह, सम्मान, सुरक्षा और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भाजपा शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत, वंश प्रदीप पारीक, मंत्री जितेंद्र विजय, रामकेश मीणा, सियाराम शर्मा सहित कार्यकर्ता एवं महिलाएं मौजूद रही।
फोटोकेप्शन
एनई2608सीई-निवाई. समारोह में महिलाएं विधायक के राखी बांधते।