
जगह-जगह हुआ स्वागत, बच्चों को बांटे फल-मिठाई और शरबत
उनियारा. हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मदीना मस्जिद कमेटी की ओर से जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस मदीना मस्जिद से रवाना होकर सदर बाजार, जामा मस्जिद चौक, छतरियों का मोहल्ला, बस स्टैंड, ईदगाह, बागर बस्ती और नैनवा रोड होते हुए तालाब की पाल पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ।
जुलूस का शहर में जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाइयां और शरबत वितरित किए गए। वहीं मुसाफिर खाने में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को भोजन कराया गया।
जुलूस में मदीना मस्जिद कमेटी के सदर शकील अहमद कादरी, पेश इमाम कामिल रजा, सचिव अब्दुल सत्तार मदनी, कैशियर इदरीश, वसीम अगवान, हाजी अब्दुल मुजीब सारण, सलाम मेवाफरोश, सरफराज गौरी, आतिफ पठान समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
Updated on:
27 Aug 2026 06:01 am
Published on:
27 Aug 2026 06:01 am
