27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौशाला में गौसेवा और पूजन

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 27, 2026

Rajasthan

B
B
Bहुब्बल्ली. B हुब्बल्ली पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने गदग रोड स्थित बालाजी गौशाला सेवा समिति में गौसेवा एवं पूजन किया। इस दौरान गौशाला में गायों को घास, केले, खीरे और गुड़ खिलाकर सेवा की गई।

Bगौसेवा को बताया पुण्य कार्यB
गौशाला के संस्थापक एवं संरक्षक अयोध्या प्रसाद ने सदस्यों का स्वागत किया। सेवा, पूजन एवं अल्पाहार के लाभार्थी भगवान राम, इंद्र कुमार, सुरेश कुमार देवड़ा परिवार का सम्मान किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम ओ. साटिया ने कहा कि जन्मदिन सहित अन्य अवसरों पर गौशाला जाकर गायों की सेवा करनी चाहिए। गाय का दूध, गोबर और गोमूत्र विभिन्न रूपों में उपयोगी हैं। गौसेवा से सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है, इसलिए सभी को गौमाता का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर सचिव अनिल एच. जैन, सह-सचिव मनोज अंबानी, सलाहकार समिति के सदस्य बाबूलाल सी. नाहटा, गौतम एस. लुंकर, कार्यकर्ता प्रदीप एल. सिंघवी, चेतन बी. परमार और रुकमासा दलभंजन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।