28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के 18 सूचकांकों की जानकारी दी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

Rajasthan

पापड़दा. आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत गुरुवार को पापड़दा में मासिक बैठक आयोजित की गई। अमित कुमार मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण शामिल हुए।
बैठक में आरोग्य सखी, आरोग्य मित्र एवं ग्रामीणों को योजना के 18 सूचकांकों से संबंधित पोस्टरों की जानकारी दी गई। साथ ही औषधीय पौधों की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया गया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों और आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहनलाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा, राम प्रसाद बैरवा, अमरपाल मीणा, योग प्रशिक्षक गौरव योगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। योजना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने विभिन्न गतिविधियों और योजना के सूचकांकों की विस्तृत जानकारी दी।