
अहमदाबाद. कुशलगढ़ क्लब की ओर से चांदखेड़ा स्थित रैन बसेरा में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
क्लब की गुजरात राज्य समन्वयक अनुराधा मीणा के नेतृत्व में कुशलगढ़ पाठशाला में बच्चों को हस्तनिर्मित राखी बनाना सिखाया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर हस्तनिर्मित राखियां बनाई।
इस अवसर पर बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व एवं श्रीकृष्ण-द्रौपदी की कथा के माध्यम से प्रेम, स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए मिठाई का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कल्पना चौहान, स्वाति गोयल, इंदु गुरूंग, शालिनी अग्रवाल एवं नीलम राव की सहभागिता रही। सभी ने बच्चों के साथ संवाद किया और उनकी रचनात्मकता एवं उत्साह को प्रोत्साहित किया।
..............
कैप्शन - बच्चों ने बनाई राखियां।
Updated on:
28 Aug 2026 06:01 am
Published on:
28 Aug 2026 06:01 am
