28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा की बेटी सोनम ने मुंबई में बनाई पहचान, ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड में एंट्री

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 28, 2026

Rajasthan

मंडी रोड से मायानगरी तक पहुंची, बड़े फिल्म प्रोजेक्ट का बनी हिस्सा




महिला का लोगो लगाएं -

दौसा. राजस्थान के छोटे से शहर दौसा से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन सपनों को पूरा करने का जुनून हो तो रास्ते खुद बनते जाते हैं। दौसा शहर में नई मंडी रोड की रहने वाली सोनम शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही सफर तय किया है। दौसा शहर में पढ़ाई पूरी करने के बाद सोनम ने प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा और अब ‘आवारापन 2’ से बॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी हैं।



सोनम ने दौसा में ही अपनी प्रारंभिक और कॉलेज स्तर की पढ़ाई की। इसके बाद जयपुर में प्रोडक्शन से जुड़े काम का अनुभव लिया। इसी दौरान फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से उनकी जान-पहचान हुई और आगे बढ़ने का मौका मिला। टीवी शो से जुड़ने के बाद सोनम ने मुंबई का रुख किया। यहां उन्होंने फिल्म निर्माता निखिल आडवाणी के साथ काम किया। प्रोडक्शन के क्षेत्र में लगातार काम करते हुए उन्होंने अपनी पहचान बनाई। अब सोनम शर्मा ने ‘आवारापन 2’ में प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में जिम्मेदारी निभाई। फिल्म का निर्माण विशेष भट्ट ने किया। 14 अगस्त को रिलीज हो चुकी। इसमें इमरान हाशमी, दिशा पाटनी, शबाना आज़मी पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है।



माता-पिता ने साथ दिया
सोनम के लिए यह उपलब्धि केवल एक फिल्म का हिस्सा बनने तक सीमित नहीं है। उनके लिए यह दौसा से मुंबई तक के संघर्ष और मेहनत का परिणाम है। उनका सपना है कि वह अपने काम के जरिए माता-पिता का नाम रोशन करें और उन्होंने बेटी के लिए जो सपने देखे हैं, उन्हें पूरा कर सकें। सोनम के पिता विष्णु दत्त शर्मा दौसा में प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं, जबकि मां मीरा गृहिणी हैं। सोनम अपने माता-पिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
सोनम कहती हैं कि दौसा से मुंबई आकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना उनके लिए बहुत बड़ा सपना था। विशेष फि्ल्म के प्रोड्यूसर विशेष भट्ट, निर्देशक नितिन कक्कड़ व पूरी टीम ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। सोनम का सफर छोटे शहरों की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखने के साथ उन्हें पूरा करने का हौसला भी रखती हैं। उनका संदेश है कि मेहनत, लगन और विश्वास के साथ आगे बढ़ते रहें, अवसर जरूर मिलते हैं।