24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्टर विवाद के बाद BJP विधायक पर FIR दर्ज, क्या बालमुकुंद आचार्य की होगी गिरफ्तारी? मिली ये चेतावनी

Jaipur Poster Controversy: शुक्रवार देर रात राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 26 Apr 2025, 12:44 PM IST

BJP MLA Balmukund Acharya

BJP MLA Balmukund Acharya

Jaipur Jama MasjidPoster Controversy: शुक्रवार देर रात राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी के हवा महल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना के बाद से शहर के बड़ी चौपड़ और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक बीते शुक्रवार देर रात पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन के लिए बड़ी चौपड़ पहुंचे। यहां 'जय श्री राम' के नारे लगे और कई दीवारों पर पोस्टर चिपकाए गए। प्रदर्शनकारियों का काफिला जब जामा मस्जिद के सामने पहुंचा तो विवाद हो गया। और यही घटना विवाद की जड़ भी बनी।

आरोप है कि विधायक आचार्य ने मस्जिद की सीढ़ियों पर 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' लिखे पोस्टर खुद चिपकाए और उन पर पैर भी रखा। उस वक्त मस्जिद के अंदर रात की नमाज चल रही थी, जिससे वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर जमा हो गए और विधायक के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।

देर रात माणक चौक थाने में FIR दर्ज

मस्जिद प्रशासन की शिकायत पर विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ जयपुर के माणक चौक थाने में धार्मिक भावनाएं आहत करने, धार्मिक स्थल के सम्मान का उल्लंघन करने और शांति भंग करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जोसेफ जॉर्ज ने बताया कि दो पक्षों के बीच तनाव फैलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा समेत भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। समझाइश के बाद भीड़ को धीरे-धीरे हटाया गया।

पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है और विधायक की भूमिका की बारीकी से जांच की जा रही है। हालात को देखते हुए जौहरी बाजार और बड़ी चौपड़ क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

यहां देखें वीडियो-


विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली। भीड़ ने विधायक बालमुकुंद आचार्य की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शनिवार तक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जामा मस्जिद के बाहर ही दोपहर की नमाज अदा करेंगे।

कांग्रेस MLA रफीक खान ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक रफीक खान ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने सवाल उठाया कि हम हर धार्मिक स्थल का प्रोटोकॉल मानते हैं, फिर कोई व्यक्ति चप्पल पहनकर मस्जिद की सीढ़ियों पर पोस्टर कैसे चिपका सकता है? रफीक खान ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अगर बालमुकुंद आचार्य दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें विधायक पद से हटाया जाए।

स्थिति फिलहाल नियंत्रण में

बताते चलें कि जयपुर पुलिस के अनुसार, अभी क्षेत्र में शांति बनी हुई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है और दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है। सुरक्षा के मद्देनज़र जौहरी बाजार, बड़ी चौपड़ और आसपास के इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में RLP के आंदोलन से पहले राजस्थान सरकार ने हनुमान बेनीवाल की बढ़ाई सुरक्षा, जानें क्यों