3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर, राजस्थान सरकार प्रदेश की 9892 ग्राम पंचायतों में करने जा रही ऐसा

राजस्थान में बलात्कार और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार राज्य की सभी 9892 ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति समूह का गठन करेगी। ये समूह महिलाओं को जागरूक करेंगे, कोई घटना होने पर कानूनी सहायता दिलाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
ashok gehlot sachin Pilot

sachin Pilot ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान में बलात्कार और महिला अपराधों की रोकथाम के लिए सरकार राज्य की सभी 9892 ग्राम पंचायतों में नारी शक्ति समूह का गठन करेगी। ये समूह महिलाओं को जागरूक करेंगे, कोई घटना होने पर कानूनी सहायता दिलाएंगे।

कॉलेजों में अब हर महीने होगी परीक्षा, सभी विद्यार्थियों को परीक्षा देनी अनिवार्य

उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने की थी विधानसभा में घोषणा

महिला अपराध के मामले में यह समूह संबंधित एजेंसियों को रिपोर्ट करेगा। पीडि़ता को सुविधाओं और महिला कानूनों की जानकारी देगा। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने विधानसभा में इसकी घोषणा की थी।

चलती कैब में लड़की से बलात्कार का प्रयास, शराब की लत के कारण आरोपी को छोड़कर जा चुकी है बीवी

वालंटियर्स के जरिए समूह सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

अब पंचायत राज विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी मिलना बाकी है। विभाग मोबाइल ऐप भी बना रहा है, जिससे समूह के सदस्य संबंधित विभागों को रिपोर्ट कर सकेंगे। ब्लॉक स्तर पर कार्यरत विधिक सेवा वालंटियर्स के जरिए समूह सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सरपंच संरक्षक और पंच संयोजक
पंचायत राज के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश्वर सिंह के अनुसार समूह पंचायत राज संस्थाओं के अधीन कार्य करेगा। सरपंच, उप सरपंच संरक्षक-उपसंरक्षक होंगे। दो वार्ड पंच संयोजक-उपसंयोजक होंगे। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, पंचायत स्तर की सभी महिला कर्मचारी-अधिकारी, विधिक सेवा वॉलंटियर्स सदस्य होंगे।

ये खबरें भी जरूर पढ़ें

सरकारी अस्पताल गरीबों का सहारा, बीमा कंपनी खड़ी कर रहीं मुश्किलें

राजस्थान में पकड़ी गई पूरे देश में सनसनी मचाने वाली गैंग, ऐसे बनाते थे लोगों को शिकार

200 यूनिट बिजली हर माह उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर

राजस्थान के 1.20 करोड़ लोगों को लगने वाला है जोरदार झटका

Story Loader