1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांचाल समाज की ओर से किया जाएगा शक्ति प्रदर्शन, पांच सीटों पर टिकट की मांग

अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से रविवार को मनोनयन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
पांचाल समाज की ओर से किया जाएगा शक्ति प्रदर्शन, पांच सीटों पर टिकट की मांग

पांचाल समाज की ओर से किया जाएगा शक्ति प्रदर्शन, पांच सीटों पर टिकट की मांग

जयपुर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से रविवार को मनोनयन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कालवाड़ रोड़ पर समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य वक्ता एम सीपांचाल ने बताया कि राजनीतिक रूप से कांग्रेस भाजपा की ओर से हमारे समाज को वरियता नहीं दी जाती है। ऐसे में दीपावली के बाद पांचाल समाज की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। पांचाल समाज की मांग है कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में 5 सीटों पर टिकट दिए जाए।

इस दौरान अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा व पांचाल महासभा राजस्थान प्रदेश की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अनिल पांचाल ने की। मुख्य वक्ता एम सी पांचाल ने कहा कि समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाएं। इसे लेकर समाज के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। पांचाल समाज की ओर से जुलाई में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दीपावली के बाद सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें 101 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं समाज की जो छात्राएं बोर्ड एक्जाम में 80 फीसदी से ज्यादा अंक लेकर आएगी। उनके लिए समाज की ओर से शिक्षा में सहयोग किया जाएगा।