
जयपुर। आमेर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात को बिजली विभाग ( Power department ) के तकनीकि सहायक कर्मचारी ( Technical Assistant employee in jaipur ) को कुछ अज्ञात लोग वाहन में डालकर होटल में ले गए, जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान की हाथापाई में व्यक्ति के कपड़े तक फट गए। बिजली विभाग कर्मचारी यूनियन ने गुरुवार को आमेर सहायक अभियंता कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, आमेर स्थित होटल रॉयल आमेर सिटी में एचटी लाइन चालू करने के लिए बिजली विभाग से कर्मचारी को बुलाया गया था लेकिन, बिना एक्सईएन की मौजूदगी में लाइन चालू नहीं करने की बात कहकर तकनीकि सहायक महेश सैनी अपने कार्यालय की ओर निकल गया। पीड़ित का आरोप है कि होटल मालिक के लड़के ने तीन-चार हथियारों से लैस लोगों के साथ उसे बीच रास्ते से उठा कर जबरन गाडी में डाला और होटल में ले आए। यहां उन सभी ने महेश के कपड़े उतरवाकर डंडों से मारपीट की। महेश को सर में चोट आई है।
पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने होटल में उसे करंट भी लगाया। इसके बाद धमका कर बिजलीकर्मी से जबरदस्ती एचटी लाइन चालू करवाई गई। हमलावरों ने काम हो जाने के बाद महेश को घायल अवस्था में आमेर थाने के पास पटककर चले गए। लहुलुहान अवस्था में बिजलीकर्मी महेश सैनी ने बुधवार देर रात करीब एक बजे आमेर थाना पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आमेर सहायक अभियंता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिजली विभाग कर्मचारी यूनियन ने विरोध जताते हुए गुरुवार को आमेर सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की और रात में बिजलीकर्मी को टीम के साथ भेजने की मांग रखी। साथ ही यूनियन ने आमेर सहायक अभियंता कार्यालय की ओर से भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Published on:
25 Jul 2019 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
