8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘किसी नेता की दरी बिछाने नहीं आया…’ बोले प्रहलाद गुंजल, मुस्कुराते दिखे गहलोत; कांग्रेस में एंट्री पर धारीवाल नाराज

Prahlad Gunjal joined congress party : प्रहलाद गुंजल ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते वक्त विवादित बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 22 Mar 2024, 9:55 AM IST

prahlad_gunjal.jpg

Prahlad Gunjal News : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल मची हुई है। राजनीतिक दलों के नेता अपने मन मुताबिक पाला बदल रहे है। विवादित नेता प्रहलाद गुंजल जो वसुंधरा राजे की करीबी थे, वह अब कांग्रेस में शामिल हो गए है। प्रहलाद गुंजल ने गुरूवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रहलाद गुंजल का एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं यहां किसी नेता की दरी बिछाने नहीं आया हूं। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुस्कुराते दिखे। साथ ही गुंजल के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता शांति धारीवाल ने नाराजगी दर्ज की है।

प्रहलाद गुंजल ने कांग्रेस में शामिल होते वक्त अशोक गहलोत उनके साथ ही बैठे थे। उन्होंने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि 'मैं किसी नेता की दरी पट्टी बिछान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं सिद्धांतों से प्रेरित होकर और जीवन मूल्यों और संस्थानों से जोड़कर राजनीति के मैदान में आया हूं। कोटा की राजनीति का चेहरा-मोहरा एक व्यक्ति की गुलामी और दरी पट्टी उठाने तक सीमित हो गया है।' इसे सुनकर वायरल वीडियो में गहलोत मुस्कुराते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़ें : महिला अभ्यर्थी भी कर रहीं जबरदस्त 'फर्जीवाड़ा', इन पांच जिलों की महिलाएं कुछ ज्यादा आगे

प्रहलाद गुंजल की कांग्रेस में एंट्री के बाद कोटा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में नाराजगी साफ दिखने लगी है। पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि गुंजल को हर चुनाव लड़ना है, हारें या जीतें। उन्होंने कहा कि पहले मेरे खिलाफ चुनाव लड़े और अब भाजपा के खिलाफ लड़ने वाले हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कि मैं 45 साल पुराना कांग्रेसी हूं और पार्टी के साथ हूं। पार्टी का जो आदेश होगा, वह स्वीकार करेंगे और पार्टी के लिए काम करेंगे।


यह भी पढ़ें : बच्चों से प्यार था...उन्हें जलता हुआ कैसे देखते, माता-पिता दोनों फिर से कूदे आग में