सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा - 2021 में चंचल विश्नोई, भगवती विश्नोई, राजेश्वरी, नारंगी कुमारी, प्रेमसुखी, एकता कुमारी ने लीक हुए पेपर से परीक्षा दी और चयन हुआ। इन्हें एसओजी ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। किसी बड़ी परीक्षा में पहली बार महिला अभ्यर्थियों की गिरफ्तारी हुई है।