2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन शहरों के संग अभियान : पट्टों से ज्यादा तो जन्म-मृत्यु पत्र जारी कर रहा है नगर निगम ग्रेटर

प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया तो पट्टे देने के लिए था, लेकिन जयपुर नगर निगम ग्रेटर पट्टों से ज्यादा तो जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। अभियान के दौरान रोजाना 300 से 400 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अभियान के दौरान प्रमाण पत्र की सारी पेंडेंसी खत्म कर दी जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Umesh Sharma

Oct 14, 2021

प्रशासन शहरों के संग अभियान : पट्टों से ज्यादा तो जन्म-मृत्यु पत्र जारी कर रहा है नगर निगम ग्रेटर

प्रशासन शहरों के संग अभियान : पट्टों से ज्यादा तो जन्म-मृत्यु पत्र जारी कर रहा है नगर निगम ग्रेटर

उमेश शर्मा. जयपुर।

प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया तो पट्टे देने के लिए था, लेकिन जयपुर नगर निगम ग्रेटर पट्टों से ज्यादा तो जन्म—मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर रहा है। अभियान के दौरान रोजाना 300 से 400 विवाह प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अभियान के दौरान प्रमाण पत्र की सारी पेंडेंसी खत्म कर दी जाएगी। ग्रेटर निगम ने 20 सितंबर से 14 अक्टूबर तक करीब 4494 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इसमें सर्वाधिक 499 पट्टे 12 अक्टूबर को जारी किए गए हैं। अभियान के दौरान हाथोंहाथ प्रमाण पत्र बनाकर दिए जा रहे हैं, ताकि आवेदनकर्ता को कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा बड़ी संख्या में विवाह प्रमाण पत्र भी लोगों को बनाकर दिए जा रहे हैं।

केवल सवा सौ पट्टे जारी

अभियान में पट्टों की बात की जाए तो अभी तक महज 120 के आसपास ही पट्टे जारी हुए हैं। जबकि पहले दिन ही 2500 पट्टे जारी करने का लक्ष्य था। ऐसे में उम्मीद कम ही है कि सरकार तय लक्ष्य के अनुसार पट्टे जारी कर पाएगी। अगर तुलना की जाए तो ग्रेटर निगम ने पट्टों से 350 गुणा जन्म—मृत्य प्रमाण पत्र से जारी किए हैं।

पेंडेंसी को खत्म करना लक्ष्य

नगर निगम ग्रेटर में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार प्रदीप पारीक ने बताया कि अभियान में जन्म—मृत्यु प्रमाण व विवाह प्रमाण पत्र पर विशेष फोकस किया गया है। हमारा लक्ष्य है कि सभी तरह की पेंडेसी को खत्म कर दिया जाए।

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का गणित

तारीख-संख्या

20 सितंबर—372
21 सितंबर—368
22 सितंबर—375
23 सितंबर—343
24 सितंबर—364
25 सितंबर—198
29 सितंबर—362
30 सितंबर—323
4 अक्टूबर—353
5 अक्टूबर—360
6 अक्टूबर—397
12 अक्टूबर—499
14 अक्टूबर—180