
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने दो सगी बहनों से बलात्कार मामले के मामले में उनकी ही बड़ी बहन सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया और तीन नाबालिगों को निरूध किया है।
डीसीपी अभिजीत सिंह ने बताया कि दो पीडि़त दो बहनों ने रिपोर्ट दी कि दो माह से जयपुर में किराए के मकान में रह रहे हैं। 2 जून को दो चार लोग घर पर आए और हथियार दिखाकर बंधक बना लिया और एक मकान पर ले जाकर चारों ने बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में एक ने फेसबुक से एक पीडि़ता का मोबाइल नंबर लिया और फोन पर उससे संपर्क किया। लेकिन पीडि़ता ने उसको फटकार कर फोन काट दिया। आरोपी इसका बदला लेना चाहता था।
इसी तरह पीडि़त बहनों का अपनी बड़ी बहन से भी विवाद हो गया था। बड़ी बहन भी छोटी बहनों को सबक सिखाना चाहती थी।
पीडि़ता को फोन करने वाले आरोपी ने बड़ी बहन के बॉयफ्रेंड से संपर्क किया और उससे दोस्ती कर दोनों बहनों से बलात्कार करने की साजिश रची। साजिश में बड़ी बहन भी शामिल हो गई। तकनीकी और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया।
Updated on:
06 Jun 2021 08:38 am
Published on:
05 Jun 2021 11:25 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
