
जयपु। गांधी सर्किल पर किए जा रहे प्रदेश भाजपा के धरने को कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने नौटंकी करार दिया है। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा के लोग महात्मा गांधी को नहीं मानते तो फिर गांधी को क्यों परेशान कर रहे हैं?
खाचरियावास ने होटल के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी के हत्या की थी और अब यह लोग महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं में दम है तो रीट मामले में सबूत दें।खाचरियावास ने कहा कि प्रदेश भाजपा की ओर से राजस्थान की सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में अमित शाह के घर पर साजिश रची आती है और कहा जाता है कि राजस्थान की सरकार को बदनाम करो, अगर सरकार को बदनाम नहीं करोगे तो देश में बीजेपी क्या संदेश देगी?
प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र अब फेल हो गया है। प्रताप सिंह ने ने कहा कि रीट मामले में बिना सबूतों के मंत्रियों का नाम लिया जा रहा है ,मुख्यमंत्री के स्टाफ का नाम भी लिया जा रहा है, अगर किसी ने मानहानि का दावा कर दिया तो भारी पड़ जाएगा। मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा बीजेपी की सरकार में भी पेपर लीक हुए हैं, भाजपा ने पेपर रद्द किए होंगे लेकिन किसी मामले की जांच कभी नहीं करवाई। इसलिए भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
Updated on:
08 Feb 2022 06:10 pm
Published on:
08 Feb 2022 01:48 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
