24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची ‘महामहिम’, संविधान पार्क का किया लोकार्पण, शहीदों को किया नमन

President Droupadi Murmu Rajasthan Visit : भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया।

2 min read
Google source verification
President Droupadi Murmu Rajasthan Visit inaugurate Samvidhan Udyan

जयपुर।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के दो दिवसीय दौरे ( President Droupadi Murmu Rajasthan Visit ) पर आज सुबह जयपुर पहुंच गईं। भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पहुंचने पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव ऊषा शर्मा और डीजीपी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे। स्टेट हैंगर पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उनका यह पहला राजस्थान दौरा है। इससे पहले वे राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर राजनीतिक दलों के सांसदों और विधायकों से वोट अपील करने आईं थीं।

ये भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने संविधान पार्क का किया लोकार्पण, जानिए क्या है पार्क की खूबियां

जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राष्ट्रपति काफिले का पहला ठहराव अमर जवान ज्योति स्मारक पर रहा, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद वे राजभवन की ओर बढ़ा। राजभवन में वे नवनिर्मित संविधान पार्क एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण करने पहुंची। राजभवन में ही कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद का भी कार्यक्रम है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने राजभवन में स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन करने के बाद संविधान पार्क का लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें : पेट्रोलियम क्षेत्र बन रहा 'कुबेर का खज़ाना', दिल खोलकर निवेश कर रही कंपनियां

दोपहर बाद जाएंगी उदयपुर

दोपहर बाद राष्ट्रपति का उदयपुर जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार अपराह्न 3.25 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे यहां कुछ देर रुक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। दो दिवसीय दौरे में वे माउंट आबू और पाली भी जाएंगी।

26 जनवरी को हुआ शिलान्यास
राज्यपाल कलराज मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है। गौरतलब है कि राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 26 जनवरी, 2022 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था।