31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल के हालात में सुधार, शुरूआत में आए सभी बंदी हुए कोरोना मुक्त

प्रदेश में कुल 243 बंदी कोरोना संक्रमिक हुए हैं जिसमें से 230 से ज्यादा बंदियों की रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Ankit Dhaka

•

Updated: 8 Jun 2020, 12:35 AM IST

Coronavirus: राजकोट में कोरोना से एक और मौत, दो अन्य पॉजिटिव

Coronavirus: राजकोट में कोरोना से एक और मौत, दो अन्य पॉजिटिव

जयपुर।


जयपुर। एक बंदी की वजह से कोरोना संक्रमण जयपुर जिला एवं केंद्रीय जेल पहुंच गया था। कारागार में स्थिति यह हुई कि 17 मई को जयपुर जिला जेल में एक साथ 118 बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद उच्च न्यायालय ने स्वप्रेरित प्रसंज्ञान भी लिया तो कई दूसरे कदम भी उठाए गए। अब तक प्रदेश में कुल 243 बंदी कोरोना संक्रमिक हुए हैं जिसमें से 230 से ज्यादा बंदियों की रिपोर्ट नेगेटिव हो चुकी है।

प्रदेश में केंद्रीय कारागार, जिला और उपकारागार के साथ खुली कारागार को मिलाकर 110 कारागार है जिसमें करीबन 18 हजार बंदी है। इसमें से जयपुर के दो कारागार में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला है। जयपुर के दोनों कारागार में कुल मिलाकर करीबन 243 बंदियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिला जेल में 151 कैदी, जेल सुपरिटेंडेंट तथा एक अन्य जेलकर्मी पाॅजिटिव थे। सेंट्रल जेल में 85 जेलकर्मी तथा जेल के पांच कर्मचारी पाॅजिटिव थे। जेल प्रशासन ने जेलों में काेराेना केयर सेंटर बनाए जांच करने के साथ सैंपल लिए। इसके बाद जेल की स्थिति में सुधार आया है और करीबन 25 दिन में जेल में आए करीबन सभी बंदियों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है अब केवल बीते एक सप्ताह में आए करीबन दस बंदियों को इलाज चल रहा है।