29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोफेशनल को सोसाइटी के लिए सोच रखनी चाहिए : खन्ना

सीएस इंस्टीट्यूट की ओर से '21वीं सदी : राष्ट्र और समाज चिंतन' विषय पर सेमिनार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 2 Mar 2020, 7:36 PM IST

प्रोफेशनल को सोसाइटी के लिए सोच रखनी चाहिए : खन्ना

प्रोफेशनल को सोसाइटी के लिए सोच रखनी चाहिए : खन्ना

जयपुर। एक प्रोफेशनल को हमेशा इस तरह की सोच रखनी चाहिए कि वो सोसाइटी के लिए अपनी कितनी भागीदारी निभा रहा है। देश के लिए किया गया छोटा योगदान की भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ इसी तरह के विचार मुख्य अतिथि और पॉलिटिशयन अविनाश राय खन्ना ने इंद्रलोक सभागार में रखे। भारतीय कंपनी सचिव संस्था के जयपुर चैप्टर की ओर से युवागूंज फाउंडेशन के सहयोग से '21वीं सदी : राष्ट्र और समाज चिंतन' विषय पर इस सेमिनार में उन्होंने आगे कहा कि देश के युवाओं को प्रोत्साहित करना जरूरी है, क्योंकि वो ही समाज की दिशा बदल सकते हैं। युवाओं को इस तरह प्रेरित किया जाएं, जिससे वे समाज के काम आ सके, चाइल्ड एजुकेशनए जरूरतमंद की मदद आदि के लिए प्रेरित हो। वहीं कार्यक्रम में सरकारी नीतियों द्वारा छोटे व्यापारियों के लिए उपयोगी जानकारी से अवगत कराना आवश्यक है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खन्ना के अलावा विशिष्ट आईसीएसआई भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस डॉ. श्याम अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के उत्तर भारतीय क्षेत्रीय परिषद के सदस्य वाइस चेयरमैन सीएस विमल गुप्ता, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की जयपुर शाखा के अध्यक्ष सीएस नितिन होतचंदानी, आरओसी यू.एस. पटोलिया, जयपुर शाखा के वाइस चेयरमैन नवनीत आगीवाल, चैप्टर के पूर्व चेयरमैन राहुल शर्मा और युवागूंज फाउंडेशन की फाउंडर अमृतांशु बालानी और अनुरोध शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत चैप्टर चेयरमैन नितिन होतचंदानी के उदबोधन भाषण से हुई।

विभिन्न सत्र हुए
होतचंदानी ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स और मेंबर्स को मौलिक कर्तव्य और प्रिएम्बल से अवगत कराने के लिए सेण्टर में अतिथि अविनाश राय खन्ना द्वारा बोर्ड स्थापित कर उद्घाटन किया गया। वहीं डॉ. श्याम अग्रवाल द्वारा अविनाश राय खन्ना की किताब समाज चिंतन का भी वितरण हुआ। सेमिनार का पहला सेशन 'पर्सनल एंड प्रोफेशनल एक्सीलेंस' पर डॉ. सतीश बत्रा द्वारा संचालित किया गया। वहीं 'जीएसटी . जर्नी द वे अहेड' पर सीए पुलकित खंडेलवाल और 'अपॉचुर्निटी एज रजिस्टर्ड वैलुअर' को आईपी विष्णु उपाध्याय ने सम्बोधित किया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग