29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रोपर्टी…. करौली…. वॉयस…

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 28, 2026

Rajasthan

प्रोपर्टी....
करौली.... वॉयस...

शहर की एक्टिविटी, एक्शन, रिएक्शन और पॉल के लिए इस कॉलम के जरिए शहर की आवाज बनें।

वीडी शर्मा ञ्च हिण्डौनसिटी के किशन नगर क्षेत्र में सीवरेज की व्यवस्था बदहाल है। मैन हॉल और चैम्बरों के ओवर फ्लो होने से सीवर के पानी का रास्तों में भराव हो रहा है। पॉश कॉलोनी में लोगों को गंदगी के बीच से आवागमन करना पड़ता है। नालियों के कीचड़ से अटे होने से जल निकासी नहीं होती है। माहौल दुर्गन्ध मय रहता है। कइयों बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुधार नहीं है।

-

राम पंडा ञ्च हिण्डौनसिटी के जाट की सराय में कल्याणरायजी के मंदिर के पास मुख्य रास्ता कीचड़ से अटा है। खारी नाले में पानी का बहाव आने से गंदगी निकल कर बाहर सडक़ पर जमा हो जाता है। इससे श्रद्धालुओं को वैकल्पिक रास्ते से मंदिर आना पड़ता है। सफाई नहीं होने से महिनों से रास्ता बदहाल है। कइयों पर आस-पास के लोगों ने नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन मंदिर की राह सुगम नहीं हो सकी हैै।
फोटो
कैप्शन-
वीडी शर्मा (चश्मा)
राम पंडा ।